About
राष्ट्र गौरव एवं राजस्थान गौरव अवार्ड
देश, प्रदेश एवं समाज हित में हमने अनेक कार्य किए हैं और अपनी यथा शक्ति अनुसार निरन्तर कर भी रहे हैं। अन्य बहुत सारे लोग अपनी अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य अनुसार यह सब कार्य कर रहे हैं, किन्तु ये सब पर्याप्त नहीं है और न ही संतुष्टिदायक।
इसलिए हमारा सोचना है कि अवार्ड एक ऐसा कार्य है जिससे यथोचित प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त होता है और इसके आयोजन द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यों में और अधिक गति लाई जा सकती है।
देश, समाज एवं आमजन हित में जितने भी कार्य हुए हैं, उसमें सरकार के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन, मीडिया एवं आम व्यक्ति सभी की भागीदारी है, इस भागीदारी से देश निरंतर तरक्की पर तरक्की कर रहा है। इस तरक्की में और अधिक द्रुत गति आए, इस उद्देश्य से उक्त अवार्ड प्रेरणा की गति को बढ़ाने की दिशा में पूर्व के विभिन्न लघु प्रयासों में एक और प्रयास है।
देश एवं समाज हित के किए गए कुछ प्रयास, सम्मान समारोहों की झलकियों के साथ इस साइट पर यहां प्रसंगवश दर्शाएं जा रहे हैं। इस अवार्ड से संबंधित झलकियां तो इस आयोजन सम्पन्नता के बाद ही यहां दर्शित हो पाएगी।
सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि यदि आप समझते हैं कि आप या आपका कोई भी परिचित उक्त अवार्ड प्राप्त करने के योग्य है, तो हमें हमारी नीचे दी गई ई- मेल आई.डी. पर यथोचित कार्यों के उल्लेख के सविस्तार लिखें। हमें अपार हर्ष होगा कि यदि आपके द्वारा भेजी गई प्रविष्टि अवार्ड हेतु चयनित की जाती है।
इन अवार्ड्स का क्षेत्र अत्यंत व्यापक रखा गया है जिसमें शिक्षा, खेलकूद, कला, संगीत, साहित्य, पत्रकारिता, लेखन, ज्योतिष, वास्तु, योग, उद्योग, व्यवसाय, मनोरंजन, समाजसेवा आदि सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया है|
E-mail - Rashtragauravaward @gmail.com
E-mail - Rajasthangauravaward@gmail.com
Comments
Post a Comment